Ads by google

Showing posts with label amazon update and features. Show all posts
Showing posts with label amazon update and features. Show all posts

Sunday, August 05, 2018

Amazon Freedom Sale 9 अगस्त से, कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट और sbi card से मिलेगी 10-12 percent discount|ROHIT ROHIT CHOUDHARY|T4MIND TECHNOLOGY

Amazon Freedom Sale 9 अगस्त से, कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट और sbi card से मिलेगी 10-12 percent discount|ROHIT ROHIT CHOUDHARY|T4MIND TECHNOLOGY

ख़ास POINT

  • अमेजन इंडिया ने की अमेजन फ्रीडम सेल की घोषणा
  • 9 से 12 AUGEST तक चलेगी AMAZON FREEDOM SALE
  • SBI CARD से खरीद पर मिलेगा 10 पPERCENT  DISCOUNT 
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया सेल आयोजित करने वाली है। 8 अगस्त की मध्यरात्रि से Amazon Freedom Sale शुरू होगी जो 12 अगस्त रात 11:59 तक चलेगी। अमेजन ने जानकारी दी है कि अमेज़न फ्रीडम सेल के दौरान स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, बड़े उपकरण और टीवी कैटेगरी के प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। Amazon ने फ्रीडम सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा।  अमेजन फ्रीडम सेल में खरीदारी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इस के अलावा कई प्रोडक्ट्स पर ईएमआई की सुविधा भी दी जाएगी।

अमेजन फ्रीडम सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, OnePlus 6, Realme 1 6GB, Honor 7X, Moto G6, Samsung Galaxy Note 8, Huawei P20 Lite, Honor 7C, Moto E5 Plus, Samsung Galaxy On7 Prime, Vivo Nex, Nokia 6.1, 10.or G, Oppo F5, LG V30+, Oppo F7 समेत अन्य स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी ग्राहकों को मिलेगा।

9 अगस्त को सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च होगा, अमेजन सेल के दौरान ग्राहक इस हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। पावर बैंक पर 75 प्रतिशत, मोबाइल कवर पर 80 प्रतिशत, चार्जर पर कम से कम 50 प्रतिशत और ब्लूटूथ हैडसेट पर 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन के अलावा अमेजन सेल में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत, लैपटॉप पर 25,000 रुपये, डिजिटल कैमरा पर 55 प्रतिशत, टीवी पर 40 प्रतिशत तक की छूट होगी।

मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज जैसे कि हेडफोन पर 60 प्रतिशत, प्रिंटर पर 45 प्रतिशत, फिटनेस ट्रैकर पर 40 प्रतिशत, स्मार्टवॉच पर 40 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठा पाएंगे। माइक्रोएसडी कार्ड, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ स्पीकर, नेटवर्किंग डिवाइस पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेजन सेल के दौरान Intel Core i3 notebooks, Canon 1300D, BPL 43 इंच फुल एचडी टीवी, जेबीएल 2.0 साउंडबार, JBL Go speaker, Seagate 2TB Backup Plus, 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड, 64 जीबी ओटीजी पैन ड्राइव, और सैमसंग गियर एस3 की कीमत में कटौती की जाएगी।

अगर आप टीवी खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो अमेजन सेल में टीवी और अन्य उपकरणों पर 40 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठा सकते हैं। 35 ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर बिना किसी ब्याज वाली ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। अमेजन सेल में Amazon Echo devices, Fire TV Stick और Kindle e-readers पर भी शानदार डील मिल सकती है। सामान्य ग्राहकों की तुलना में अमेजन प्राइम मेंबर कुछ एक्सक्लूसिव डील को एक्सेस कर पाएंगे।

Saturday, July 21, 2018

999 रुपये की अमेजन प्राइम मेंबरशिप को इस तरह एक साल के लिए फ्री

999 रुपये की अमेजन प्राइम मेंबरशिप को इस तरह एक साल के लिए फ्री 
अमेजन प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए फ्री में करना चाहते हैं एक्टिवेट, इन स्टेप्स को करें फॉलो...
अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए यूजर्स को 999 रुपये प्रतिवर्ष या 129 रुपये प्रति महीने देने होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप को फ्री में भी लिया जा सकता है। ऐसा संभव कुछ टेलिकॉम कंपनियों के जरिए हो पाया है। आपको बता दें कि वोडाफोन और एयरटेल अपने यूजर्स को एक साल के लिए फ्री प्राइम मेंबरशिप उपलब्ध करा रही है।
जानें कैसे फ्री मिलेगी अमेजन प्राइम मेंबरशिप:
वोडाफोन 399, 499, 999, 1,299, 1,999 और 2,999 रुपये के पोस्टपेड रेड प्लान ऑफर कर रहा है। इन प्लान्स के साथ एक साल तक के लिए प्राइम मेंबरशिप फ्री दी जा रही है। वहीं, अगर एयरटेल की बात करें तो कंपनी 499, 649, 749 और 1,199 रुपये के इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान पेश कर रही है जिसके तहत यह सुविधा दी जा रही है।
जानें वोडाफोन में कैसे उठाएं फायदा:
  1. इसके लिए आपको वोडाफोन रेड का 399 रुपये या उससे ज्यादा का प्लान लेना होगा।
  2. इसके बाद गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से वोडाफोन प्ले एप डाउनलोड करें।
  3. एप ओपन करने के बाद यूजर्स को अमेजन प्राइम फ्री में पाने के लिए एक प्रमोशन दिखाई देगा।
  4. इस पर क्लिक कर अपना नंबर रजिस्टर करें।
  5. अब आपके पास एक OTP आएगा। ऐसा करने से आपको अमेजन की प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए फ्री मिल जाएगी।
इसके अलावा 18 से लेकर 24 वर्ष तक के वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स आधी कीमत यानी 499 रुपये में अमेजन प्राइम का वार्षिक सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को माय वोडाफोन एप के जरिए अमेजन पर साइन अप करना होगा। इसके बाद 499 रुपये का पेमेंट कर प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।
जानें एयरटेल में कैसे उठाएं फायदा:
  1. इसके लिए आपको वोडाफोन रेड का 499 रुपये या उससे ज्यादा का प्लान लेना होगा।
  2. इसके बाद फोन में एयरटेल टीवी एप डाउनलोड करनी होगी।
  3. एप में अमेजन प्राइम डिजिटल कार्ड दिखाई देगा उसमें Get Started पर क्लिक करें।
  4. इसके अलावा एयरटेल टीवी एप के माय अकाउंट सेक्शन में जाकर Plans Available पर जाकर भी यहां तक पहुंचा जा सकता है। इसके बाद Activate Now पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपको अमेजन प्राइम पर लॉगइन या साइन अप करना होगा।
  6. अब आपको एक वेलकम नोट दिखाई देगा। यहां से आप अमेजन प्राइम को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
एक साल के बाद देना होगा शुल्क:
ध्यान रहे कि इस स्कीम की वैधता 1 साल की है। वैलिडिटी पूरी होने के बाद यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप इस्तेमाल करने के लिए पूरा चार्ज देना होगा। 1 साल के बाद इस सर्विस का बिल अगली बिल साइकल में जुड़कर आएगा। वहीं, अगर वैधता पूरी होने के बाद यूजर्स ने प्लान बंद कर देते हैं तो उनकी प्राइम मेंबरशिप सस्पेंड हो जाएगी।