Ads by google

Showing posts with label telecome. Show all posts
Showing posts with label telecome. Show all posts

Sunday, August 26, 2018

BSNL Rakhi Offer में मिलेगा सब कुछ अनलिमिटेड कैसे करे इस्तेमाल | T4MIND TECHNOLOGY|T4MODS|ROHIT CHOUDHARY

BSNL Rakhi Offer में मिलेगा सब कुछ अनलिमिटेड  कैसे करे इस्तेमाल |  T4MIND TECHNOLOGY|T4MODS|ROHIT CHOUDHARY


ROHIT CHOUDHARY 26 augest 5:30


BSNL Rakhi Offer में मिलेगा सब कुछ अनलिमिटेड

ख़ास बातें

  • 74 दिनों की वैधता के साथ आएगा बीएसएनएल राखी ऑफर
  • 26 अगस्त से BSNL Rakhi Offer होगा उपलब्ध
  • Jio, Vodafone और Airtel को टक्कर देगा BSNL का यह प्लान
BSNL ने रक्षाबंधन 2018 के मौके और भी खास बनाने और अन्य टेलकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए Rakhi Offer पेश किया है। बीएसएनएल राखी ऑफर केवल कंपनी के प्रीपेड यूजर के लिए है। BSNL Rakhi Offer के तहत यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा मिलेगा। इस ऑफर की कीमत 399 रुपये है और यह प्लान 74 दिनों की वैधता के साथ आता है। बीएसएनएल का यह ऑफर Reliance Jio, Vodafone और Airtel को कड़ी चुनौती देगा। बीएसएनएल राखी ऑफर 26 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर कब तक यह प्लान उपलब्ध होगा।

BSNL यूजर 399 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, प्रीपेड यूजर को पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) की भी सुविधा मिलेगी। मनमुताबिक, आप अपने नंबर पर गाना भी लगवा सकेंगे। राखी ऑफर रोमिंग में भी काम करेगा। बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि रक्षाबंधन बहनों और भाईयों के बीच में प्यार और स्नेह का त्योहार है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए कंपनी STV399 प्लान को लॉन्च कर रही है, जिसमें सब कुछ अनलिमिटेड मिलेगा।

BSNL STV399 के प्लान से टक्कर लेने के लिए Jio के पास 349 रुपये वाला प्लान है। रिलायंस जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। जियो के 398 रुपये वाले प्लान में सब कुछ एक सामान है लेकिन इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 70 दिनों की है।

399 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा,  448 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। Jio के इन प्लान की वैधता 84 दिनों की है। BSNL पुराने यूजर और नए यूजर को लुभाने के लिए अपने पुराने प्लान में बदलाव करने के साथ-साथ नए प्लान उतार रही है। याद करा दें कि स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर कंपनी ने 29 रुपये और 9 रुपये वाले दो प्लान लॉन्च किए थे। अगस्त के शुरुआत में BSNL ने 27 रुपये वाला एक प्लान लॉन्च किया था। इस रिचार्ज प्लान में 7 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं।

Tuesday, July 31, 2018

Bharti Airtel Partners Razorpay for UPI Payments on My Airtel App and Website|T4MIND TECHNOLOGY|ROHIT CHOUDHARY

Bharti Airtel Partners Razorpay for UPI Payments on My Airtel App and Website|T4MIND TECHNOLOGY|ROHIT CHOUDHARY


Telecom service provider, Bharti Airtel and Payments solution provider Razorpay today announced a partnership under which the latter will be helping the telco’s customers make seamless online payments through Unified Payments Interface (UPI) on Airtel’s website and mobile application. Payments through UPI will enhance the customer experience by removing the hassle of typing card details or net banking/wallet passwords and will eventually drive adoption of digital payments, Razorpay said in a statement.
bharti-airtel-razorpay-partnership
Razorpay’s payment gateway will process more than five million transactions a month on the Airtel website and mobile app, it added.
“The vision of a less-cash economy can be realised only when we successfully facilitate online payments for everyday, essential needs such as the need for people to remain connected at all times. Our partnership with Airtel is another step towards realising that goal,” Razorpay co-founder and CEO Harshil Mathur said, as reported by PTI.
Launched in 2016, UPI has witnessed huge growth with the cumulative number of transactions standing at 250 million at the end of June 2018.
Razorpay currently powers online payments for more than one lakh businesses, including GoIbibo, Yatra, Zomato, IRCTC, Zoho, DSP Blackrock, Zerodha among others.
The company aims to increase its merchant count to two lakh by the end of 2018 and impact 500 million end-consumers by 2020. It has clocked in a growth rate of 30-35% month-on-month.
Airtel is already offering UPI-based services on both the My Airtel app and the company’s website. The partnership with Razorpay will further enhance the customer experience.

MORE THAN 10 NUMBERS IN ONE AIRTEL SIM!|T4MIND TECHNOLOGY |ROHIT CHOUDHARY

MORE THAN 10 NUMBERS IN ONE AIRTEL SIM!|T4MIND TECHNOLOGY |ROHIT CHOUDHARY 


ROHIT CHOUDHARY |31 JULY 2018 3:01 PM

10-number-in-one-sim
10-संख्या-में-एक-सिम इंडिया का अग्रणी जीएसएम मोबाइल सेवा ऑपरेटर एयरटेल "वर्चुअल फ़ोन" या वर्चुअल सिम लॉन्च करने की योजना बना रहा है, एक ऐसी तकनीक जो उपयोगकर्ताओं को एक ही फोन से 10 अलग-अलग संख्याओं का उपयोग करने की अनुमति देती है।

भारती के स्वामित्व वाली कॉमविवा टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित वर्चुअल सिम, एप्लिकेशन सिम कार्ड के साथ एम्बेडेड आता है और जब भी उपयोगकर्ता को इसकी आवश्यकता होती है तो उपयोगकर्ता अपने नंबर के लिए "ऑप्ट" करने की पेशकश करता है। उपयोगकर्ता समूह प्रत्येक उपयोगकर्ता के पास पासवर्ड से सुरक्षित होगा उसका फोन

एयरटेल सेवा के फील्ड परीक्षणों का उपक्रम कर रहा है। दक्षिण अफ़्रीकी ऑपरेटर एमटीएन के साथ सहयोग में कॉम्विवा, पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में सेवा है। एयरटेल उम्मीद करता है कि तकनीक दो महीने के भीतर परिचालित हो जाएगी और भारत देश के ग्रामीण इलाकों में पहली सेवाएं पेश कर सकता है।

एयरटेल के मुताबिक, भारत में किसी भी अन्य ऑपरेटर की वर्तमान में इसी तरह की तकनीक नहीं है और इसी कारण से, इस तकनीक के कार्यान्वयन से एयरटेल को इस सेगमेंट में शुरुआती सिर शुरू होगा।

विचार केवल एक ही उपकरण के साथ ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करना है। हालांकि, दो नंबरों का उपयोग करके एक सिम के मामले रहे हैं, अगर एयरटेल की योजनाएं फल पहनती हैं, तो यह पहली बार होगा जब उपयोगकर्ताओं को एक सिम से दस संख्याएं मिलेंगी और वह भी, केवल एक हैंडसेट के साथ। सिंगापुर के सिंगटेल और संयुक्त अरब अमीरात के एटिसलाट में पहले से ही यह प्रणाली है जहां उपयोगकर्ताओं को एक ही सिम कार्ड पर दो नंबर सौंपा गया है।

hindi to English translate

India’s leading GSM mobile service operator Airtel is planning to launch “Virtual Phones” or Virtual SIM, a technology that allows users to use as many as 10 different numbers from a single phone.
Virtual SIM developed by Bharti-owned Comviva Technologies, the application comes embedded with the SIM card and offers users to “opt” for his number whenever the user requires it.The user group will be password protected with each user having his own password to access his phone.
Airtel is reportedly undertaking field trials of the service. Comviva, in co-operation with South African operator MTN, already has the service in South Africa. Airtel expects the technology to be operational in two months time and India might see the first services roll out in the rural areas of the country.
According to Airtel, no other operator in India has a similar technology currently and for the same reason, the implementation of this technology will provide Airtel an early head start in this segment.
The idea is to provide subscribers more value with just a single instrument. While there have been cases of one SIM using two numbers, if Airtel’s plans bears fruits, it will be the first time that users will get as many as ten numbers from a single SIM and that too, with just one handset. Singapore’s SingTel and UAE’s Etisalat already have this system in place where users have been assigned two numbers on the same SIM card.

Monday, July 30, 2018

Idea के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ 'अनलिमिटेड' वॉयस कॉल

Idea के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ 'अनलिमिटेड' वॉयस कॉल

Idea के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ 'अनलिमिटेड' वॉयस कॉल
Idea का नया रीचार्ज पैक है 295 रुपये का

ख़ास बातें

  • 295 रुपये वाले Idea रीचार्ज पैक की भिड़ंत Airtel के 299 रुपये वाले पैक से
  • Idea का यह रीचार्ज पैक वॉयस कॉल के लिए बना है
  • 251 रुपये के जियो रीचार्ज पैक से भी चुनौती मिलेगी
Idea Cellular ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 295 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। आइडिया का नया रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इस पैक की वैधता 42 दिनों की है। बता दें कि आइडिया के इस पैक के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा वाकई में पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट वॉयस कॉल कर पाएंगे और हफ्ते में 1000 मिनट। 295 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक की सीधी भिड़ंत एयरटेल के 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है। एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस पैक की वैधता 45 दिनों की है। लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं मिलता। 295 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज को 251 रुपये के जियो रीचार्ज पैक से भी चुनौती मिलती है। जियो का यह रीचार्ज पैक 51 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है।

आइडिया के इस रीचार्ज पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 5 जीबी डेटा मिलेगा। 42 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र हर दिन 100 एसएमएस भेज सकेंगे। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है, लेकिन एक सीमा के साथ। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर पाएंगे। हफ्ते भर में 1,000 मिनट से ज़्यादा मुफ्त कॉल नहीं किया जा सकेगा। दैनिक सीमा पूरी होने के बाद यूज़र को वॉयस कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह से अगर यूज़र 1,000 मिनट वाली साप्ताहिक सीमा को भी खत्म कर देते हैं तो उन्हें हफ्ते के बाकी दिन 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा।
 

इसके अलावा आइडिया यूज़र एक दिन में 100 अलग-अलग नंबर पर ही वॉयस कॉल कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आप 100 अलग नंबर के अलावा कोई वॉयस कॉल करते हैं तो 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लगेगा। इसी तरह से 5 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को डेटा के लिए 4 पैसे प्रति 10 केबी के हिसाब से शुल्क देना होगा।
बता दें कि 295 रुपये वाला आडिया रीचार्ज पैक कंपनी के सभी 4जी सर्कल में उपलब्ध है। Idea सब्सक्राइबर चाहें तो आइडिया की वेबसाइट या ऐप जाकर इस रीचार्ज पैक को चुन सकते हैं।

Jio डिजिटल पैक में हर दिन मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Jio डिजिटल पैक में हर दिन मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा|ROHIT choudhary |T4MIND TECHNOLOGY 

Jio डिजिटल पैक में हर दिन मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा
Jio Digital Pack मिल रहा है मुफ्त में

ख़ास बातें पता करी है पता करे 

  • आपके जियो नंबर पर डिजिटल पैक अपने आप ही एक्टिव होगा
  • T4MIND TECHNOLOGY को जानकारी मिली, यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई 2018 तक उपलब्ध
  • इस एड-ऑन पैक में कोई कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं है
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए नया एड-ऑन पैक उतारा है। इसमें जियो प्रीपेड ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन अतिरिक्त 2 जीबी डेटा दिया जाता है। बता दें कि यह 2 जीबी डेटा यूज़र द्वारा रीचार्ज कराए गए जियो पैक में मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त है। नया एड ऑन प्लान मायजियो में अपने आप नज़र आता है। फिलहाल, इसे चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। ये यूज़र किस पैमाने पर तय किए गए हैं, इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। बता दें कि Jio digital Pack सिर्फ डेटा के लिए है। इसमे अनलिमिटेड कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहींमिलती, यानी जियो यूज़र को आम रीचार्ज पैक वाले कॉलिंग और एसएमएस के फायदे मिलते रहेंगे। Jio के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई 2018 तक उपलब्ध है।

अगर आपके जियो नंबर पर डिजिटल पैक एक्टिव है और आपने 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराया है तो आपको इस्तेमाल के लिए हर दिन कुल 3.5 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि 399 रुपये वाला जियो प्रीपेड पैक हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा और 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट पर एक कमेंट में दावा किया गया है कि कुछ यूज़र के लिए यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई नहीं, 2 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

इस महीने ही Reliance Jio ने Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर पेश किया था। जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर में ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि यह 501 रुपये भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस दे दी जाएगी। हालांकि, इस ऑफर में जियो फोन खरीदने पर ग्राहक को 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक से एक बार में 6 महीने का रीचार्ज कराना होगा। इस तरह से ग्राहकों को प्रभावी तौर पर 501 रुपये की जगह कुल 1,095 रुपये देने होंगे। बता दें कि Jio Phone के लिए नया रीचार्ज 99 रुपये का है। इसमें ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 0.5 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसकी वैधता 28  दिनों की है।

Sunday, July 29, 2018

जियो यूजर्स ने तीन महीने में खर्च किया 642 करोड़ जीबी डेटा, यानी एक यूजर ने हर महीने 10.6 जीबी डेटा

जियो यूजheर्स ने तीन महीने में खर्च किया 642 करोड़ जीबी डेटा, यानी एक यूजर ने हर महीने 10.6 जीबी डेटा

जियो यूजर्स ने तीन महीने में खर्च किया 642 करोड़ जीबी डेटा, यानी एक यूजर ने हर महीने 10.6 जीबी डेटा
गैजेट डेस्क. रिलायंस जियो ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही (31 मार्च 2018 से 30 जून 2018 तक) की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जियो यूजर्स ने पहले तिमाही में 642 करोड़ जीबी डेटा का इस्तेमाल किया। इस हिसाब से एक यूजर ने हर महीने औसतन 10.6 जीबी डेटा खर्च किया। इसके साथ ही जियो यूजर्स ने तीन महीनों के दौरान 44,871 करोड़ मिनट वॉयस कॉलिंग पर खर्च किए यानी कि एक यूजर ने हर महीने 744 मिनट की वॉयस कॉलिंग की।

इसके अलावा वीडियो देखने के लिए भी जियो यूजर्स ने पहली तिमाही में 340 करोड़ घंटे खर्च किया। जियो की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर ने हर महीने अपने 15.4 घंटे वीडियो देखने पर खर्च किए।

नेट प्रॉफिट में भी 19.2% की बढ़ोतरी :  रिलायंस जियो नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 19.2% बढ़कर 612 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी ने 510 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया था।

2 करोड़ 87 लाख यूजर्स बढ़े : इसके साथ ही रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में भी 2 करोड़ 87 लाख का इजाफा हुआ। पिछली तिमाही जियो के पास 18 करोड़ 66 लाख ग्राहक जुड़े थे, जो जून 2018 तक 21 करोड़ 53 लाख तक पहुंच गए। 
- रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि सिर्फ 22 महीनों के अंदर ही 21 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का हमारे साथ जुड़ना एक रिकॉर्ड है और दुनिया में कहीं भी कोई भी टेक्नोलॉजी कंपनी ऐसा नहीं कर पाई है।

Wednesday, July 25, 2018

200 रुपए से कम में हैं Jio, Vodafone और Airtel के ये प्लान्स, 4G डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग भी

200 रुपए से कम में हैं Jio, Vodafone और Airtel के ये प्लान्स, 4G डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग भी
गैजेट डेस्क. रिलायंस जिओ के मार्केट में आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच कड़ा कंपटीशन देखने को मिल रहा है। मोबाइल पोर्टबिलिटी के इस दौर में हर टेलिकॉम कंपनी चाहती है कि दूसरी कंपनियों के यूजर्स उसके साथ जुड़ें और उसके अपने यूजर्स का साथ बना रहे।

-ग्राहकों को लुभाने के लिए ये कंपनियां मार्केट में तरह-तरह के आकर्षक और सस्ते रिचार्ज प्लान्स ला रही हैं। इतने सारे प्लान्स को देखकर ग्राहक भी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए यहां हम आपको तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के 200 रुपए से कम कीमत वाले 4G प्रीपेड प्लान्स में मिल रहे बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने लिए बेहतर प्लान चुन सकें।

ये ये हैं प्लान्स :
 Reliance JioAirtelVodafone
कीमत198 रुपए199 रुपए199 रुपए
4G डाटा2GB रोज1.4GB रोज1.4GB (चुनिंदा ग्राहकों को 2.8GB)
वैलिडिटी28 दिन28 दिन28 दिन
दूसरे बेनिफिट्सअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शनअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजअनलिमिटेड कॉलिंग
    
कीमत149 रुपए149 रुपएNA
4G डाटा1.5GB रोज1GB रोज (चुनिंदा ग्राहकों को 2GB रोज) 
वैलिडिटी28 दिन28 दिन 
दूसरे बेनिफिट्सअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शनअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज 
    
कीमत98 रुपएNANA
4G डाटाकुल 2GB  
वैलिडिटी28 दिन  
दूसरे बेनिफिट्सअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शन  

Sunday, July 22, 2018

BSNL Wings से दुनियाभर में कहीं भी कर सकेंगे फ्री में कॉल, जानें 10 जरूरी बातें

BSNL Wings से दुनियाभर में कहीं भी कर सकेंगे फ्री में कॉल, जानें 10 जरूरी बातें
 rohit choudhary sun, 22 Jul 2018 09:57
BSNL विंग्स देश की पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा है, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होने जा रही है...

बीएसएनएल ने बुधवार को देश की पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा की शुरुआत की। इस सेवा को विंग्स का नाम दिया गया है। यह एक तरह की एप है जिसकी मदद से आप वाई-फाई या इंटरनेट का इस्तेमाल करके देशभर के किसी भी नंबर पर कॉल कर सकेंगे। फिलहाल आप व्हाट्सएप जैसी एप की मदद से कॉल कर सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत होने से इस एप के जरिए देशभर के लैंड-लाइन और मोबाइल पर कॉल कर सकेंगे। इस सेवा के जरिए यूजर्स 1,099 रुपये के ईयरली प्लान में कहीं भी ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे।
इस सेवा के बारे में अगर आपके मन में कोई भी सवाल चल रहा है, तो ये 10 बातें आपके सभी सवालों का उत्तर दे देगीं। आइए, जानते हैं इन 10 जरूरी बातों को
क्या है इंटरनेट टेलीफोनी?
इंटरनेट टेलीफोनी एक प्रकार की सेवा है, जिसकी मदद से आप बिना सिम कार्ड के भी इंटरनेट की मदद से कॉल कर सकेंगे। इस सेवा को आप मोबाइल एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पब्लिक वाई-फाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट टेलीफोनी में इंटरनेट प्रोटोकॉल की मदद से कॉल की जाती है जिसे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) टेक्नोलॉजी कहा जाता है।
किस तरह करेगा काम?
बीएसएनएल की इस सेवा के लिए अपने स्मार्टफोन, टैब या लैपटॉप में विंग्स एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप किसी भी नंबर पर ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकेंगे।
बिना विंग्स एप वाले यूजर्स को भी कर सकेंगे कॉल?
अगर किसी यूजर के पास विंग्स एप नहीं भी है तो आप उसे ऑडियो कॉल या वॉयस कॉल कर सकेंगे। वीडियो कॉल के लिए उस यूजर के पास भी विंग्स एप होना जरूरी है।
विंग्स एप के लिए कौन सा प्लान उपलब्ध है?
इस एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको 1,099 रुपये का वार्षिक प्लान लेना पड़ता है।
कब से होगी शुरुआत?
इस सर्विस की शुरुआत 1 अगस्त से देशभर में शुरु होने जा रही है। इसके लिए कनेक्शन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। 
केवल बीएसएनएल नंबर पर ही कर सकेंगे कॉल?
नहीं, इस एप के जरिए बीएसएनएल नंबर के अलावा किसी अन्य नंबर पर भी कॉल कर सकेंगे।
आईएसडी कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी?
इस एप के जरिए आप कहीं भी कॉल कर सकते हैं, लेकिन आईएसडी सुविधा लेने के लिए यूजर्स को 2,000 रुपये चुकाने होंगे।
वाई-फाई के बिना भी कर सकेंगे कॉल?
नहीं, बिना वाई-फाई या इंटरनेट कनेक्शन के आप कॉल नहीं कर सकेंगे। इसके लिए आप किसी भी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोबाइल डाटा से कर सकेंगे कॉल?
हां, आप इससे मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करके भी कॉल कर सकेंगे। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है।
बीएसएनएल की सिम होना जरूरी?
इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए सिम की कोई जरूरत नहीं है। आप इस सेवा का एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके पास केवल विंग्स का कनेक्शन होना जरूरी है।

Saturday, July 21, 2018

BSNL ने Jio को मात देने के लिए लॉन्च किया 19 रुपये का प्लान

BSNL ने Jio को मात देने के लिए लॉन्च किया 19 रुपये का प्लान 
rohit choudhary     sat, 21 Jul 2018
भारत संचार निगम लिमिटेड ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए 19 रुपये का रेट कटर प्लान लॉन्च किया है...
 BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने रिलायंस जियो समेत तमाम टेलिकॉम ऑपरेटर्स को चुनौती देने के लिए एक नया रेट कटर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्कल में ही लॉन्च किया गया है। इसके अलवा कंपनी ने हाल ही में अपने सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स भी उतारे हैं। रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन समेत तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्लान सस्ते किए हैं।
BSNL STV 19 प्लान्स में मिलने वाले फायदे
इस प्लान की वैधता 54 दिनों की है, जिसमें यूजर्स देशभर के किसी भी नेटवर्क पर 15 पैसा प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकेंगे। मुख्य रूप से यह बीएएनएल का रेट कटर प्लान प्रमोशनल प्लान है जो 11 अक्तुबर तक चलेगा। इस प्लान में यूजर्स को कोई डाटा बेनिफिट नहीं दिया जाएगा। इस प्लान में मिलने वाले फायदे को यूजर दिल्ली और मुंबई के टेलिकॉम सर्कल के अलावा पूरे देश में कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान को चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के लिए ही उतारा गया है।
इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को STV VOICE19 टाइप करके 123 पर एसएमएस करना होगा। इसके अलावा बीएसएनएल के 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसकी वैधता 26 दिनों की है। 
रिलायंस जियो- 19 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 0.15 जीबी 4जी डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। अगर यूजर्स 0.15 जीबी डाटा समाप्त कर लेता है तो उसे 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती रहती है। जियो के इस प्लान को सेशै पैक्स कहा गया है। इसके अलावा जियो के 52 रुपये और 98 रुपये वाले सेशै पैक्स भी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Thursday, July 19, 2018

Vodafone Red और Jio Postpaid में किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद? t4 mind technology #t4mindtechnology

Vodafone Red और Jio Postpaid में किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद?

पढ़ें
Vodafone Red और Jio Postpaid में किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद?
Vodafone Red और Jio Postpaid

ख़ास बातें

  • Jio की टेलीकॉम सेक्टर में दस्तक के बाद बढ़ी प्रतियोगिता
  • वोडाफोन और जियो के पोस्टपेड प्लान की तुलनात्मक जानकारी
  • दोनों प्लान के अपने अलग-अलग है फायदे
Jio के टेलीकॉम सेक्टर में दस्तक के बाद भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में प्रतियोगिता तेज़ी से बढ़ी है। 4जी नेटवर्क का बाज़ार बीते कुछ सालों से ख़ासा बदला है। प्रति जीबी डेटा की कीमत सैकड़ों से घटकर कुछ रुपयों तक आ गई है। हालांकि,अब तक ज्यादातर 'फायदे' प्रीपेड पैक के इर्द-गिर्द थे लेकिन अब पोस्टपेड यूज़र भी आकर्षक ऑफर के दायरे में आने लगे हैं। पोस्टपेड सब्सक्राइबर को  Vodafone और Reliance क्या-क्या ऑफर दे रहे हैं, आइए जानें:

Vodafone Red

हाल में Vodafone ने रेड पोस्टपेड प्लान के मौज़ूदा 399 रुपये और 499 रुपये वाले पैक में बदलाव किया था। Vodafone RED Basic 399 प्लान में अब यूज़र को 40 जीबी डेटा मिलेगा। पहले 20 जीबी डेटा दिया जाता था। प्लान में 200 जीबी तक का रोलओवर संभव होगा। साथ ही यूज़र मज़ा ले पाएंगे 1 साल के वोडाफोन प्ले व अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का। यूज़र को इसमें असीमित लोकल और नेशनल कॉल (रोमिंग सहित) का लाभ भी मिलेगा। इसी तरह Vodafone 499 RED-Traveler R प्लान में अब 75 जीबी डेटा का लाभ उठाया जा सकता है। पहले इसमें 40 जीबी डेटा दिया जाता था। यूज़र यहां भी 1 साल का वोडाफोन प्ले और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ पाएंगे। समान लाभ के साथ यूज़र को इसमें 300 रुपये कीमत वाला डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान मुफ्त में दिया जाएगा।

कंपनी का तीसरा प्लान है 1,299 रुपये वाला, जिसकी स्टैंडर्ड बिलिंग साइकल 30 दिन की है। इस प्लान के तहत पोस्टपेड यूज़र को 100 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही 500 जीबी की रोलओवर इसमें दिया जाता है। यूज़र को इसमें 100 मुफ्त आईएसडी मिनट मिलते हैं और 2 महीने का नेटफ्लिक्स बेस प्लान मिलता है। बाकी लाभ समान रहते हैं, जो हमने आपको 499 रुपये वाले पैक में बताए हैं।
कंपनी का एक और 'महंगा' पोस्टपेड प्लान है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। यह रेड - इंटरनेशन एल प्लान है, जो यूज़र को 200 जीबी डेटा का फायदा देता है। समान लाभ से इतर यह प्लान यूज़र को 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी देता है, जिसमें मूवीज़, टीवी शो और डॉक्युमेंट्रीज़ का आनंद लिया जा सकता है।

Jio Postpaid

Reliance Jio का 199 रुपये वाला एक पोस्टपेड प्लान है, जो यूज़र को 25 जीबी पूरे महीने के लिए देती है। इसमें असीमित कॉल, एसएमएस, मायजियो ऐप के लाभ दिए जाते हैं। वहीं, 25 जीबी का कोटा पूरा हो जाने के बाद यूज़र हाई स्पीड सर्फिंग और डाउनलोडिंग के लिए 20 रुपये प्रति जीबी डेटा की दर से चुकाते हैं।

जियो  का ग्लोबल आईएसडी पोस्टपेड प्लान भी है, जिसकी कीमत 501 रुपये है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है, जिसमें यूज़र को 551 रुपये का आईएसडी टॉकटाइम मिलता है। इंटरनेशनल रोमिंग की बात करें तो जियो के तीन पोस्टपेड प्लान हैं - 575 रुपये में 1 दिन की वैधता, 2,875 रुपये में 7 दिन की वैधता और 5,751 रपये में 30 दिन की वैधता है।


पहले दो प्लान 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग और 250 एमबी डेटा हर दिन देते हैं। वहीं, आखिरी का प्लान सब्सक्राइबर को 5 जीबी डेटा हर दिन और 1,500 मिनट देता है।