Ads by google

Showing posts with label Google Assistant update and features. Show all posts
Showing posts with label Google Assistant update and features. Show all posts

Thursday, July 26, 2018

अब Google Assistant करेगा Duo ऐप से वीडियो कॉल

अब Google Assistant करेगा Duo ऐप से वीडियो कॉल

अब Google Assistant करेगा Duo ऐप से वीडियो कॉल

ख़ास बातें

  • Google Duo एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए यह फीचर जारी
  • वीडियो कॉल (नाम) बोलकर या लिखकर किया जा सकेगा कॉल
  • डुओ ऐप नहीं इंस्टॉल होने पर गूगल हैंगआउट्स पर कॉल हो जाएगा ट्रांसफर
Google Assistant अब वीडियो कॉल करने में स्मार्टफोन यूज़र की मदद करेगा। अब यह स्मार्ट असिस्टेंट गूगल के अपने वीडियो चैट ऐप गूगल डुओ से वीडियो कॉल कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूज़र अब अपने फोन पर मौज़ूद कॉन्टेक्ट को वीडियो चैट ऐप के ज़रिए वीडियो कॉल कर पाएंगे। गूगल ने इस फीचर की जानकारी देते हुए लिखा, "अगर आप गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल करते हैं तो आप Google Duo ऐप से वीडियो कॉल (नाम) बोलकर या लिखकर वीडियो कॉल कर पाएंगे।"

यह फीचर अपडेट के ज़रिए आया है। गूगल असिस्टेंट की मदद से वीडियो कॉल करने की सुविधा डुओ एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है। जिन यूज़र के फोन में यह ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं है तो कॉल गूगल के दूसरे मैसेजिंग और वीडियो चैट प्लेटफॉर्म हैंगआउट्स पर ट्रांसफर हो जाएगा। अभी इस फीचर को रोलआउट किया जा रहा है। संभव है कि आपके फोन में इस फोन को आने में थोड़ा वक्त लगे।

इस महीने ही Google Duo एंड्रॉयड ऐप के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट लाया गया था। इसके अलावा टैबलेट पर इस ऐप के लिए नया इंटरफेस जा़री किया गया था। यह सर्वर अपडेट के ज़रिए संभव हुआ है। अभी चुनिंदा यूज़र ही नए अनुभव का मज़ा ले पा रहे हैं। वहीं, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट उन यूज़र के लिए बेहद ही अहम है जो अपने साथियों से हमेशा कनेक्ट रहना चाहते हैं और साथ में एक ही डिवाइस हर जगह नहीं ले जाना चाहते।

वहीं, Duo ऐप को टैबलेट पर इस्तेमाल करने का अनुभव बिल्कुल बदल गया है। अब टैबलेट पर डुओ ऐप में वीडियो वाला विंडो पूरी स्क्रीन पर नज़र आता है। दायीं तरफ वीडियो कॉल व वॉयस कॉल के टैब के साथ कॉन्टेक्ट्स सर्च बार है।

Sunday, July 22, 2018

Google Assistant के जरिए अपने स्मार्टफोन्स से इंसानों की तरह बात कर सकेंगे आप

Google Assistant के जरिए अपने स्मार्टफोन्स से इंसानों की तरह बात कर सकेंगे आप
Publish Date:Sun, 22 Jul 2018 04:43pm
गूगल असिस्टेंट एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी दोस्त की तरह अपने स्मार्टफोन से बात कर सकते हैं।...

 गूगल असिस्टेंट एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी दोस्त की तरह अपने स्मार्टफोन से बात कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप बिना टाइप किए अपने स्मार्टफोन से सवाल कर सकते हैं, जिनका जवाब आपको आवाज के माध्यम से ही मिलेगा। दरअसल गूगल असिस्टेंट गूगल की तरफ से एक ऐसा फीचर्स है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्पोर्ट करता है। इस फीचर की मदद से आपका स्मार्टफोन इंसानों की तरह बात करने लगता है।
गूगल असिस्टेंट को कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल
मौजूदा समय में लगभग सभी स्मार्टफोन्स में गूगल असिस्टेंट पहले से ही डाउनलोड किया मिलेगा। जिन स्मार्टफोन्स में यह फीचर नहीं है उनमें गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गूगल असिस्टेंट एप को डाउनलोड करना होगा। वहीं एप्पल या आईपैड यूजर्स एप स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
गूगल असिस्टेंट को इस तरह करें अपने मोबाइल में एक्टिवेट
गूगल असिस्टेंट को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
एंड्रॉयड यूजर्स इन स्टेप्स को करें फॉलो
  1. गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए होम बटन को कुछ सेकेंड्स के लिए दबाए रखें।
  2. इसके बाद टर्म्स एंड कंडिशन्स को एक्सेप्ट करने के लिए Agree ऑप्शन पर टैप करें।
  3. अब वॉयस कमांड को एक्टिवेट करें। इसके बाद Continue बटन पर टैप करें और फिर Ok Google टॉगल को अगले स्क्रीन पर जाकर ऑन करें।
  4. ऐसा करने के बाद गूगल असिस्टेंट आपके सारे सवालों का जवाब खुद-ब-खुद देने लगेगा।
आईओएस यूजर्स इन स्टेप्स को करें फॉलो
  1. गूगल असिस्टेंट एप को ओपेन करें।
  2. एप में दिए गए निर्देषों का पालन करें।
  3. इसके बाद Ok Google ऑप्शन पर टैप करें।
  4. इसके बाद एप आपसे Ok Google या Hey Google 4 बार कहने को कहेगा।
  5. ऐसा करने के बाद अब आप OK Google कह कर अपने फोन पर गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं।