गैजेट डेस्क. रिलायंस जिओ के मार्केट में आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच कड़ा कंपटीशन देखने को मिल रहा है। मोबाइल पोर्टबिलिटी के इस दौर में हर टेलिकॉम कंपनी चाहती है कि दूसरी कंपनियों के यूजर्स उसके साथ जुड़ें और उसके अपने यूजर्स का साथ बना रहे।
-ग्राहकों को लुभाने के लिए ये कंपनियां मार्केट में तरह-तरह के आकर्षक और सस्ते रिचार्ज प्लान्स ला रही हैं। इतने सारे प्लान्स को देखकर ग्राहक भी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए यहां हम आपको तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के 200 रुपए से कम कीमत वाले 4G प्रीपेड प्लान्स में मिल रहे बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने लिए बेहतर प्लान चुन सकें।
ये ये हैं प्लान्स :
| Reliance Jio | Airtel | Vodafone | |
| कीमत | 198 रुपए | 199 रुपए | 199 रुपए |
| 4G डाटा | 2GB रोज | 1.4GB रोज | 1.4GB (चुनिंदा ग्राहकों को 2.8GB) |
| वैलिडिटी | 28 दिन | 28 दिन | 28 दिन |
| दूसरे बेनिफिट्स | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज | अनलिमिटेड कॉलिंग |
| कीमत | 149 रुपए | 149 रुपए | NA |
| 4G डाटा | 1.5GB रोज | 1GB रोज (चुनिंदा ग्राहकों को 2GB रोज) | |
| वैलिडिटी | 28 दिन | 28 दिन | |
| दूसरे बेनिफिट्स | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज | |
| कीमत | 98 रुपए | NA | NA |
| 4G डाटा | कुल 2GB | ||
| वैलिडिटी | 28 दिन | ||
| दूसरे बेनिफिट्स | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज, Jio प्रीमियम ऐप सबस्क्रिप्शन |
No comments:
Post a Comment