Ads by google

Saturday, July 28, 2018

Oppo R17 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, टीज़र आने की ख़बर

Oppo R17 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, टीज़र आने की ख़बर

Oppo R17 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, टीज़र आने की ख़बर

ख़ास बातें

  • Oppo R17 हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा
  • Oppo R15 हैंडसेट का अपग्रेड होगा यह फोन
  • इससे पहले Vivo Xplay7 स्मार्टफोन में भी 10 जीबी रैम होने की बात सामने आई
चीनी कंपनी Oppo ने इस साल मार्च महीने में अपने R15 और R15 Dream Mirror Editionहैंडसेट को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इन फोन के अपग्रेड लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी के कथित Oppo R17 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है जो इस स्मार्टफोन के लॉन्च की ओर इशारा है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ आएगा। आधिकारिक तौर पर अभी तक इस डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस हैंडसेट की कीमत, उपलब्धता और फीचर के बारे में अभी भरोसे के साथ बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता।

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर Kumamoto Technology द्वारा एक तस्वीर साझा की गई है। यह चीन में हुए एक इवेंट की थी। इस इवेंट को ओप्पो द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस दौरान Oppo R17 का टीज़र ज़ारी किया गया। इवेंट से स्मार्टफोन टीज़र के अलावा और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टिप्सटर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ आएगा। प्लेफुलड्रॉयड ने इसके बारे में जानकारी सबसे पहले दी।

अगर यह जानकारी सही है तो Oppo R17 हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। दहाई के आंकड़े में रैम, पहली नज़र में यह स्वागत योग्य कदम है। लेकिन आलोचक आज की तारीख में स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम की ज़रूरत पर सवाल ज़रूर उठाएंगे। इसके अलावा कथित Vivo Xplay7 स्मार्टफोन में भी 10 जीबी रैम होने की बात सामने आईहै। इसमें 4K ओलेड डिस्प्ले के साथ 92.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 256 जीबी और 512 जीबी। साथ में मौज़ूद होगा 10 जीबी रैम। फिलहाल, वीवो के इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट की कीमत 500 डॉलर (करीब 31,800 रुपये) से शुरू होगी।

No comments: