Ads by google

Thursday, July 26, 2018

Xiaomi ने 6 साल की वारंटी के साथ लॉन्च किया Mijia Smart AC, हीटर की तरह भी किया जा सकता है इस्तेमाल; कीमत करीब 20,300 रुपए


Xiaomi ने 6 साल की वारंटी के साथ लॉन्च किया Mijia Smart AC, हीटर की तरह भी किया जा सकता है इस्तेमाल; कीमत करीब 20,300 रुपए
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी अपना प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाती जा रही है। स्मार्ट टीवी के बाद होम अप्लायन्स कैटेगरी में कंपनी ने सस्ता स्मार्ट एयर कंडीशनर 'Mijia' (मीजिया) लॉन्च किया है। चीनी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इसकी कीमत 1,999 युवान (करीब 20,300 रुपए) रखी गई है। 6 साल की वारंटी के साथ कंपनी का दावा है कि यह AC काफी एनर्जी एफिशियंट भी है। इसे हीटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

-इस AC की बॉडी को एंटी-यूवी एबीएस पॉलिमर राल का इस्तेमाल करके बनाया गया है। कंपनी ने इस AC को मैट फिनिशिंग दी है। इस AC को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस AC ने 2017 में Good Design Gold Award जीता था।

AC के खास फीचर्स
  • इस AC के फ्रंट में एक एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
  • यूजर्स Mi Home app का इस्तेमाल करके इसके टैम्परेचर और कूलिंग टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • यह एसी 1.5HP के DC इनवर्टर कम्प्रेशर के साथ आ रही है। यह थ्री लेवल एनर्जी एफिशिएंसी को सपोर्ट करती है। 
  • Mijia Smart AC टैम्परेचर के बीच 0.1 °C तक का अंतर कर सकती है।
  • यह 16 वर्ग मीटर से 21 वर्ग मीटर के एरिया को ठंडा कर सकता है। 

हीटर के फीचर्स 
  • इसमें 900 वाट का इलेक्ट्रिक हीटर इनबिल्ट किया गया है। 
  • कंपनी का दावा है कि यह 18 वर्ग मीटर से 23 वर्ग मीटर के एरिया को गर्म कर सकती है। 
  • साफ और सुरक्षित हवा के लिए इसमें धुला जा सकने वाला एंटी बैक्टीरियल फिल्टर भी लगाया गया है।

No comments: