Ads by google

Thursday, August 02, 2018

2018 में एडवांस हो गया WhatsApp, ग्रुप वीडियो कॉल और ऑल डाटा डाउनलोड सहित हुए कुल 10 बड़े बदलाव|ROHIT CHOUDHARY|T4MIND TECHNOLOGY

2018 में एडवांस हो गया WhatsApp, ग्रुप वीडियो कॉल और ऑल डाटा डाउनलोड सहित हुए कुल 10 बड़े बदलाव

ROHIT CHOUDHARY |T4MIND TECHNOLOGY|2 AUGUST 2018 2:47 AM




●□■●□■●□■●□■●□■●□■♡♢♡♢♡♢♡♢♡♢♡♢♡♢♡♢♡♢. {|■•\○○•>•□♤●•●♤○□♡○>○>•○○●}□○□○>○>○{○{●■●●♤●दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 2018 में अपने प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। सिम्पल यूजर इंटरफेस, ऐड फ्री होने के साथ-साथ इसे डाउनलोड करने के लिए पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं। इस वजह से यह दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। भारत में इसके करीब 25 करोड़ डेली यूजर्स हैं। यहां हम आपको व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन और यूजर वर्जन में 2018 में किए गए 10 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं।
व्हाट्सऐप का ग्रुप कॉलिंग फीचर
गूगल डुओ और स्काइप की तरह ही व्हाट्सऐप ने भी ग्रुप कॉलिंग फीचर की शुरुआत कर दी है। इसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स एक साथ चार लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप यूजर्स कॉन्फ्रेंस कॉल के जैसे ही ग्रुप वाइस कॉलिंग की सुविधा भी पा सकते हैं। व्हाट्सऐप के अन्य चैट की तरह ही इसकी ग्रुप कॉलिंग भी पूरी तरह एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड रहेगी।

2. डिसमिस एज एडमिन फीचर
व्हाट्सऐप के इस फीचर के आने से पहले किसी एडमिन को एडमिन से हटाना होता था तो उसे ग्रुप से बाहर निकालना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सऐप के इस फीचर की मदद से एक एडमिन ग्रुप इंफो मेनू में जाकर किसी एडमिन को एडमिनशिप से हटा सकता है। ऐसा करने से वह व्यक्ति ग्रुप में बना रहेगा लेकिन एडमिन नहीं रहेगा।

3. डिलीट मीडिया फाइल्स को फिर से डाउनलोड करना
कभी-कभी व्हाट्सऐप यूजर्स गलती से किसी महत्वपूर्ण मीडिया फाइल को डिलीट कर देते थे। ऐसी स्थिति में वह दोबारा नहीं मिलती थी। लेकिन व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोल्डर या गैलरी से डिलीट हो चुकी मीडिया फाइल्स को फिर से डाउनलोड कर सकेगा। इसके लिए व्हाट्सऐप यूजर्स की मीडिया फाइल को अपने सर्वर पर सेव रखेगा।

4. फॉरवर्ड किए गए मैसेज पर लेवल और मैसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट
फेक न्यूज रोकने के लिए व्हाट्सऐप ने भारत में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसके बाद से व्हाट्सऐप यूजर्स एक बार में किसी मैसेज को सिर्फ 5 लोगों या ग्रुप में ही भेज सकते हैं। यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है। इसके अलावा व्हाट्सऐप यूजर्स अब जितने भी मैसेज फॉरवर्ड करेंगे, उनके ऊपर Forwarded लिखा हुआ दिखाई देगा। इससे मैसेज पाने वाले को यह पहचानने में मदद मिलेगी कि यह मैसेज फॉरवर्ड किया हुआ है।

5. ऑल डाटा डाउनलोड ऑप्शन
यूरोपियन यूनियन की डाटा प्राइवेसी को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन्स के बाद व्हाट्सऐप ने यूजर्स को उनका सारा डाटा डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग सेक्शन में जाकर अकाउंट में जाना होगा और फिर वह रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो पर क्लिक करके अपने डाटा की रिपोर्ट मांग सकता है। यूजर्स डाटा रिपोर्ट रिक्वेस्ट करने के तीन दिन बाद डाउनलोड के लिए अवेलबल हो जाएगी।

6. जिओ फोन सपोर्ट
रिलायंस की 41वीं जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त से जिओ फोन व्हाट्सऐप को सपोर्ट करने लगेगा। व्हाट्सऐप सपोर्ट करने वाला जिओ फोन पहला फीचर फोन होगा।

7. Only Admin फीचर
व्हाट्सऐप ने अपने इस नए फीचर से किसी ग्रुप के एडमिन को ग्रुप सेंटिंग में बदलाव करने का अधिकार दे दिया है। ऐसा करने के बाद केवल एडमिन ही ग्रुप में मैसेज भेज पाएंगे। इसके लिए ग्रुप एडमिन ग्रुप इंफो सेक्शन में जाकर ग्रुप सेटिंग में जाना होगा और एडिट ग्रुप इंफो में Only Admin सेलेक्ट करना होगा।

8. मीडिया विजिबिलिटी
इस फीचर के माध्यम से व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की मीडिया गैलरी में दिख रहे वीडियो को हाइड या शो करने का ऑप्शन दे रहा है। मतलब अगर यूजर्स चाहें तो व्हाट्सऐप से डाउनलोड की गई मीडिया फाइल्स गैलरी में नहीं दिखाई देंगी। हालांकि, इन मीडिया फाइल्स को अलग से कभी भी देखा जा सकता है। यह फीचर व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.18.159 में दिया गया है।

9. संदिग्ध वेबलिंक्स
व्हाट्सऐप ने अपने बीटा वर्जन 2.18.221 में संदिग्ध लिंक को डिटेक्ट करने के लिए एक नया फीचर ऐड किया है। वेबलिंक की शेयरिंग के दौरान व्हाट्सऐप संदिग्ध लिंक के ऊपर लाल रंग में Suspicious link लिखा दिखाएगा। जब यूजर उस लिंक पर क्लिक करेगा तो व्हाट्सऐप उसे चेतावनी देगा कि वह एक संदिग्ध लिंक को खोल रहा है।

10. व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस
व्हाट्सऐप भारत में अपनी पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कई महीने से कर रहा है। व्हाट्सऐप यूपीआई के माध्यम से अपने यूजर्स को लेन-देन करने की सुविधा देना चाहता है। लेकिन पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए व्हाट्सऐप को अभी Permission nahi मिली है।

No comments: